#Social

अग्रसेन भवन करनाल में कल लगाया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विधायक और मेयर करेंगे शिरकत

ABHI ABHI BREAKING : अग्रकुल सेवा संस्था की ओर से 26 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में लगाए जाने वाले मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कैंप सुबह ठीक 10 बजे शुरू हो जाएगा, जिसमें स्पाइन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. समर्थ मित्तल, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आशीष अग्रवाल, पेट व आंतों से संबंधित विशेषज्ञ डा. अंकुर जैन व स्त्री रोग एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. सरिता कुमारी लोगों के स्वास्थ्य ंकी जांच करेंगे। ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्लड शूगर, बीएमडी, मेमोग्राफी टैस्ट व फाइबरो स्कैन जांच की व्यवस्था रहेगी। संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणु बाला गुप्ता शिरकत करेंगे। कैंप की पूर्व संध्या पर विशेष बैठक का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया। संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य मीटिंग में मौजूद रहे। प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर रामकुमार गुप्ता ने कहा कि कैंप में स्वास्थ्य जांच करवाने वाले लोगों को पंजीकरण करवाना जरूरी है। अभी तक लगभग 250 लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। कैंप वाले दिन मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि संभावना है कि शिविर में 500 से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। प्रधान विनोद गुप्ता ने कहा कि संस्था की ओर से कैंप को लेकर विशेष प्रचार अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने सुबह-सुबह पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को कैंप में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारका दिल्ली का कैंप में विशेष सहयोग रहेगा। इस अवसर पर प्रधान विनोद गुप्ता, महाासचिव नरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रामकुमार गुप्ता व पूर्व प्रधान डा. एसके गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *