#Political

नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर लागू हो महिला आरक्षण बिल : सुरेश गुप्ता

करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के प्रति भाजपा सरकार ईमानदार नहीं है। महिला आरक्षण 2023 में पास हो गया था, जिसे कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने समर्थन दिया था। देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन सहित कांग्रेस का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता महिला आरक्षण के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जबकि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है। उन्होंने कहा कि जब देश में नई जनगणना का कार्य जल्द पूरा होने वाला है, ऐसे में 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना पूरी तरह गलत है। इससे व्यवस्था न्यायसंगत नहीं रह पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिला आरक्षण बिल के पूर्ण समर्थन में हैं, लेकिन इसे सही तरीके और सही समय पर लागू किया जाना जरूरी है। नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही इस बिल को लागू किया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों को संतुलित और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिल सके। शनिवार को एचपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मंगलसेन सभागार में मीटिंग बुलाकर 12 अप्रैल को आयोजित किए गए प्रजातंत्र बचाओ कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई, जिससे विशाल एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन संभव हो सका। खासतौर पर एनपीएस चौहान और संजीव कांबोज के संचालन में विशेष भूमिका अदा की। बैठक में एनपीएस चौहान, संजीव कांबोज, सुखराम बेदी, सोनू कश्यप, गुरविंद्र कौर, राजिंद्र मित्तल, रामपाल, धीरा सरपंच, गोपाल, बंजारा, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पाल, प्रेम कुमार, विजय सैनी, नीतिन खन्ना, कर्ण सिंह, मनिंद्र, गौरव चौहान, दिनेश शर्मा व मोनू आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *