गैस किल्लत को लेकर झूठ बोल रही है सरकार : सुरेश गुप्ता
करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने देश-प्रदेश में हो रही गैस किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठ बोल रही है कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है। देश के अधिकतर शहरों से तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें लोग सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। महिलाएं भी बढ़ती गर्मी के बीच सडक़ों पर खड़े रहने को मजबूर हैं। ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही। जो लोग मैनुअल पर्ची कटवा कर सिलेंडर बुक करवा रहे हैं उन्हें भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हरियाणा में भी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि सरकार केवल यह कहकर पीछा नहीं छुड़ा सकती कि कोई किल्लत नहीं है। जमीनी स्तर पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल और इरान के बीच छिड़ी जंग का असर सीधे तौर पर भारत में देखने को मिल रहा है। मोदी सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। देश की जनता की समस्याओं का हल किया जाना चाहिए।































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































