एक्सापइरी दवा से खराब हो गई गेहूं की फसल? करनाल के गगसीना गांव का है मामला
करनाल, अभी अभी। करनाल जिला के गगसीना गांव में एक किसान की छह एकड़ में पकी गेहूं की फसल खराब हो गई। इसकी शिकायत किसान बलकार ने कृषि विभाग में की। कृषि अधिकारियों की टीम गांव में खराब फसल की जांच करने पहुंची। किसान का कहना है कि एक्सापइरी दवा के छिडक़ाव की वजह से उसकी फसल खराब हो गई है। उसने गांव के ही एक दवा बीज विक्रेता से यह दवा ली थी। लगभग एक महीना पहले इस दवाई का छिडक़ाव किया था। अब गेहूं का दाना काला पडऩे लग गया। कृषि अधिकारियों ने मौके से गेहूं के सैंपल लिए और जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसान बलकार ने बताया कि उसने 70 हजार रुपए किले के हिसाब से ठेका पर जमीन ली हुई है। अधिकारियों का कहना है कि गेहूं की फसल इस तरह से खराब होने का पहला मामला सामने आया है।































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































