#Social

अग्रवाल वैश्य समाज की युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह करनाल में होगा : विकास बंसल

करनाल, अभी अभी। अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 21 जून को होगा। करनाल के अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला शिरकत करेंगे। यह जानकारी युवा इकाई के प्रदेश महासचिव विकास बंसल ने दी। उन्होंने कहा कि समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण करवाए जाएंगे। संगठन के उद्देश्यों व कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, रवि गर्ग, उपाध्यक्ष युगल गुप्ता, निखिल बंसल व महासचिव विकास बंसल प्रमुख तौर अपने विचार रखेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *