#Social

15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, करनाल में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

करनाल, अभी अभी। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार करनाल की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है। मंगलवार को प्रभातफेरी ऋषि कालोनी, मंगल कालोरी पार्ट दो व रामदेव कालोनी पहुंची, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ की पालकी व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। हर हर महादेव के जोरदार जयकारे लगाए गए। बच्चों ने भी भोलेनाथ की आरती की। ढोल की थाप पर शिव भक्त नाचते नजर आए। प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बीच एक फरवरी से 13 फरवरी तक सांग और रागिणी क पीटिशन का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर से आठ फरवरी से 14 फरवरी तक सत्यनारायण मंदिर हनुमान गली करनाल में शिव पुराण कथा का आयोजन होगा। 29 जनवरी को प्रभातफेरी खेड़ा कालोनी व सेक्टर 16 में निकाली जाएगी। इस अवसर पर संजीव, अंकुर, मन्नी जायसवाल, कुलभूषण, ओमप्रकाश, संजय, जयभगवान, हुकम, बबल अलबेला, लवली, बाबू, संजू, गौरव, पूनम, रोशनी, मनीषा व रेखा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *