#Political

करनाल में कांग्रेस सेवादल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, हर महीने के आखिरी रविवार की निभाई परंपरा

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मां भगवती कालोनी में प्रदेश महासचिव जसबीर पान्नु के निवास पर कार्यक्रम हुआ। पार्षद पप्पू लाठर व कांगे्रस के शहरी जिला उपाध्यक्ष तरूण चौहान ने विशेष रूप से शिरकत की। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, हरियाणा प्रभारी रामबिलास, प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान व महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जाता है। पप्पू लाठर, तरूण चौहान, प्रदेश महासचिव जसबीर पान्नु व सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सेवादल के मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा दल की शुरुआत 1924 में एनएस हार्डिकर ने आंध्र प्रदेश के काकिनाडा में की थी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस सेवा दल के पहले चेयरमैन बनाए गए। आजादी की लड़ाई में शामिल कांग्रेस के बड़े नेता इसके सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि सेवा दल के स्वयंसेवक गांधी टोपी पहनने और उनके विचारों पर चलने के लिए जाने जाते हैं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जसबीर पान्नू, ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा, महिला जिला प्रधान हरदीप कौर, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, प्रदेश सचिव महिला गुरविंद्र कौर, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, जिला उपप्रधान वीरेंद्र, पुरुषोत्तम चौरा, प्रदेश सचिव नरेंद्र अघी, ब्लाक इंद्री प्रधान श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव सुनीता रानी, जिला महासचिव अशोक कांबोज, श्याम सिंह, साहब सिंह जोगी, सूबे सिंह, रमन शर्मा, मनीष, विजय, विक्रम, सोनू, रिंका व मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *