#Social

गाजे बाजे के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन

करनाल, अभी अभी। जिले में रविवार सुबह से ही मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शुरू हो गया। पश्चिमी यमुना नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शैक्षणिक संस्थानों, घरों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्थापित की गई मां सरस्वती की प्रतिमा को वाहन पर रख कर विधिवत सजावट की गई। इसके बाद डीजे लगा कर गुलाल उड़ाते हुए शहर का भ्रमण करते हुए लोग जलस्त्रोतों के पास पहुंचे। इस दौरान डीजे पर बज रहे गीतों पर युवा नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान मां सरस्वती के जयकारे से शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ था। शाम तक चले विसर्जन के कार्य से नगर की सडक़ों पर गुलाल उड़ते रहे। पश्चिमी यमुना नहर में प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सूर्य मंदिर छठ पर्व सेवा समिति मंडल के सदस्य श्रद्धालुओं की सहायता व सेवा करते नजर आए। सूर्य मंदिर के पदाधिकारियों द्वारा विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों पर खास कर ध्यान दिया जा रहा था। मां की प्रतिमा को उठाने के समय महिलाएं व युवतियां भी पहुंची थी। इस मौके पर सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे। सूर्य मंदिर की ओर से भी मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित की गई। फलों व चावलों का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर पार्षद सुधीर यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, रामविलास यादव, राम सागर राय, शत्रोघन राय, मुंशी राय, भोला राय, भूषण, नंदकिशोर गुप्ता, नागेंद्र महतो, सिकंदर महतो, राजेश्वर प्रसाद, अशोक यादव, अरविंद यादव, दिवाकर प्रसाद, घनश्याम, रामसकल, शंकर साहा, विनय कुमार, सागर महतो, संजीव कुमार, राजू यादव, कैलाश पंडित, बबलू सिंह, चंदेश्वर, वशिष्ठ पंडित, राजन पंडित, विनोद कुमार, रवि चौहान, सुमित, राज कुमार व संजय कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *