#Social

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस मनाएगा करनाल प्रशासन, 19 जनवरी से शुरू होगी रिहर्सल

करनाल, अभी अभी। उपायुक्त विश्राम कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा एक राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व की महत्वता व गरिमा को मद्दे नजर रखते हुए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करे। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को पुलिस लाईन ग्राउंड करनाल में हर्षोल्लास, उमंग व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उन अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी छात्रों व खिलाडिय़ों तथा एनजीओ और समाज सेवकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी अपनी सिफारिश सहित इन नामों की सूची 18 जनवरी 2026 तक नगराधीश करनाल कार्यालय / उपायुक्त कार्यालय के कमरा नम्बर 26, प्रथम मंजिल लघु सचिवालय करनाल में भेजें। उन्होंने बताया कि समारोह में परेड की टुकड़ी शामिल रहेंगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस की प्रथम व द्वितीय रिहर्सल 19 व 21 जनवरी तथा फाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को समारोह स्थल पर होगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि समारोह में बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अच्छी टीमों का चयन किया जाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह की गरिमा के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह सभी उपमण्डलों पर भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के ऑल ओवर इंचार्ज संबंधित एसडीएम रहेगें और वे समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करें।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर एडीसी योगेश मेहता, एसडीएम असंध राहुल, एसडीएम करनाल प्रदीप कुमार, एसडीएम इंद्री अनिल कुमार, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार, शुगर मील की एमडी अदिति, नगराधीश मोनिका, आरटीए विजय देसवाल, डीएसओ राजबीर रंगा, जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *