#Social

जाट महासभा करनाल का आजीवन सदस्य बनने का अभियान जारी

करनाल, अभी अभी। जाट महासभा करनाल ने आजीवन सदस्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है। जाट महासभा के साथ जुडक़र समाजहित में कार्य करने के इच्छुक लोग महासभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। यह जानकारी महासभा के प्रधान भूपिंद्र लाठर (भुप्पी) ने दी। उन्होंने कहा कि जाट महासभा करनाल आजीवन सदस्य बना रही है। इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी की हुई है। इनमें आजीवन सदस्य बनने के इच्छुक व्यक्ति को दो पासपोर्ट साइज फोटो, दो पहचान पत्र, जिसमें आधार कार्ड जरूरी है, 2100 रुपए का चैक, डीडी या बैंक ड्राफ्ट (अपने अकाउंट से) जाट महासभा के नाम जाट महासभा करनाल सेक्टर 12 पार्ट 2 में जमा कराना होगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज का कोई भी महिला या पुरुष जिसकी आयु 21 वर्ष या इससे जयादा है आजीवन सदस्य बनने के लिए आवेदन कर सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *