#Political

मुकेश चौधरी बने हरियाणा युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन

करनाल, अभी अभी। करनाल के युवा कांग्रेस नेता मुकेश चौधरी को प्रदेश में बड़ी जिम्मेवारी मिली है। उन्हें हरियाणा युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग का प्रदेश वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर मुकेश चौधरी ने भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, भारतीय युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब, राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन वरुण पाण्डे, हरियाणा युवा कांग्रेस प्रभारी सत्यवान गहलोत, हरियाणा युवा कांग्रेस सह-प्रभारी मीमांसा आर्य व प्रियंका चंदीला और युवा कांग्रेस हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमिल संधू का आभार व्यक्त किया है। मुकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मीटिंगों, नुक्कड़ सभाओं व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के युवाओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अगवत करवाते हुए उन्हें कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा करते हुए उनका रोजगार छीनने का काम किया है। बेरोजगारी के चलते युवा नशे की गर्त में जा रहा है। आने वाले समय मेें युवाओं को यूथ कांग्रेस ही सही रास्ते पर चलाने का काम करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *