#Social

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस बरनाला में रुकेगी : रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू

नई दिल्ली। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को घोषणा की कि पंजाब के फिरोजपुर और दिल्ली को जोडऩे वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब बरनाला में रुकेगी। केंद्र सरकार ने आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और स्थानीय भाजपा नेताओं की मांग मान ली है, जिससे बरनाला में वंदे भारत का स्टॉपेज जुड़ गया है। रेल राज्य मंत्री ने एक वीडियो में कहा, बरनाला के लिए अच्छी खबर है। यह मांग थी क्योंकि वंदे भारत ट्रेन बरनाला में नहीं रुकती थी। हमारे भाजपा नेताओं और सांसद मीत हेयर ने भी मुझसे कहा था कि मैं बरनाला तभी आऊं जब वंदे भारत का स्टॉपेज मिल जाए। फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत अब बरनाला में रुकेगी, जिससे आम जनता और उन व्यापारियों को फायदा होगा जिन्हें दिल्ली जाना होता है। इससे पड़ोसी जिलों को भी फायदा होगा। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट की सबसे तेज ट्रेन है, जो सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करती है। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जिसमें फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला शामिल हैं, के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *