#Social

करनाल में बिना नक्शे के मकान बनाया तो होगी सख्त कार्रवाई

करनाल, अभी अभी। उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त उत्तम सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश जारी किए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ईमानदारी के साथ कार्य करें। यदि कोई भ्रष्टïाचार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरूद्घ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कार्य समय में सभी अपनी सीट पर उपलब्ध रहेंगे, ताकि आमजन को किसी कार्य में असुविधा का सामना न करना पड़े। पब्लिक डीलिंग सीट पर कार्य करने वाले कर्मचारी नागरिकों से नम्रतापूर्वक व्यवहार बनाए रखें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार सेे वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी और निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य पर अभियंता अपनी पैनी नजर बनाए रखें।
विकास कार्यों की गुणवत्ता का रखें ध्यान
विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। समय-समय पर निर्माण सामग्री के सैम्पल लेकर उनकी जांच भी करवाई जाए। उन्होंने स्पष्टï किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्डों से आने वाले प्रमुख समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। कार्यालय में आने वाले नागरिकों की शिकायतों का भी समय पर निपटान किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण पर भी अधिकारी अपनी नजर बनाए रखें। अगर कोई व्यक्ति बिना नक्शा पास करवाए भवन निर्माण कर रहा है, तो उसके विरूद्घ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
टिप्पर वाहनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर चर्चा
उन्होंने अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार के साथ चर्चा करते हुए कूड़ा उठान कार्य में लगे टिप्पर वाहनों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाने व उन्हें इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई.सी.सी.सी.) से लिंक करने की योजना पर विचार-विमर्श किया। टिप्पर वाहनों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाने से भविष्य में इनके कार्य में महत्वपूर्ण सुधार सामने आ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने नगर निगम से सम्बंधित आने वाली शिकायतों के लिए करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा एक एप तैयार करने पर भी चर्चा की। इस सिंगल एप पर नागरिक नगर निगम से सम्बंधित समस्या या शिकायत दर्ज कर उसका समाधान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सम्बंधित वार्डों के कनिष्ठï अभियंता, सुपरवाईजर व सफाई दरौगा रोजाना वार्डों के निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों, साफ-सफाई व अवैध निर्माण इत्यादि को लेकर इस एप पर ही अपनी रिपोर्ट या सूचना दे सकेंगे। एप पर प्राप्त शिकायतें ऑटोमेशन मोड से सम्बंधित अधिकारी के पास चली जाएगी, जहां उसका समाधान किया जाएगा। इससे नगर निगम की कार्यशैली में ओर सुधार देखने को मिलेगा।
शिकायत निवारण के लिए एप/पोर्टल का करें प्रयोग
उन्होंने बताया कि शहरवासी स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई, सडक़ों के गढ्ढïे भरने, सीवरेज व वाटर सप्लाई सम्बंधी शिकायत के लिए सम्बंधित एप या पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों का निश्चित समयावधि में समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाईट ठीक करवाने के लिए करनाल स्ट्रीट लाईट मोबाईल एप का प्रयोग कर सकते हैं। इस एप को नागरिक प्ले स्टोर में जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर 14420 पर शिकायत दर्ज करवाएं
इसी प्रकार सडक़ों व गलियों के गढ्ढïे भरवाने के लिए म्हारी सडक़ एप का प्रयोग कर सकते हैं। सीवरेज व वाटर सप्लाई संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 14420 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साफ-सफाई की शिकायत के लिए स्वच्छता एप का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्वच्छता संबंधी शिकायत, डोर टू डोर कचरा संग्रहन तथा नगर निगम की सेवाओं से सम्बंधित शिकायत के निवारण के लिए नागरिक ई-समाधान पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन एप/पोर्टल पर सम्बंधित अधिकारी अपनी निगरानी बनाकर रखें और निश्चित समय पर उसका समाधान करना भी सुनिश्चित किया जाए। कोई भी शिकायत ओवर ड्यू नहीं होनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *