#Social

करनाल में महाछठ पर्व की तैयारियां शुरू, 27 और 28 अक्तूबर को होगा मुख्य कार्यक्रम

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) की ओर से 31वां महाछठ पर्व महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 27 और 28 अक्तूबर को होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अघ्र्य देने के लिए पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचेंगे। यहां सूर्य मंदिर की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से नहर के सभी घाटों पर सफाई कर दी गई है। प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडल सदस्यों ने करनाल विधायक जगमोहन आनंद को महोत्सव का निमंत्रण पत्र सौंपा। विधायक ने सदस्यों के साथ महोत्सव पर चर्चा की और हर संभव सहयोग की बात कही। सुरेश यादव ने बताया कि महाछठ पर्व के तहत 23 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक श्री राम कथा का आयोजन सूर्य मंदिर की धर्मशाला में किया जाएगा। 23 अक्तूबर को भव्य कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर कृष्णा नगर से निकाली जाएगी। आचार्य सतीश मिश्र जी महाराज प्रतिदिन शाम सात से रात 10 बजे तक कथा सुनाएंगे। 27 अक्तूबर को शाम चार से सात बजे तक तथा 28 अक्तूबर को सुबह चार से सात बजे तक कथा आयोजन होगा। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, शत्रुघन राय, भोला राय, राजेश्वर, सिकंदर मेहतो, राम विलास यादव, राम सागर, नागेंद्र महतो, नंद किशोर, भूषण राय, अरविंद राय, अशोक यादव, दिलीप कुमार, दिवाकर प्रसाद, वशिष्ठ पंडित, उमा शंकर, अनिल, राम कुमार, राम सकल, सतीश शाह, श्याम ठेकेदार, बबलू सिंह, राम प्रवेश, राम नारायण, कारी पासवान व राजन पंडित मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *