#Crime

घर पर गिरा पत्थर, नवदम्पत्ति की मौत

शिमला, अभी अभी। रविवार देर रात चंबा जिले में भूस्खलन से गिरे पत्थरों के एक घर पर गिरने से एक दंपत्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुतांह गांव में सनी अपनी पत्नी पल्लू को लेने के लिए आया था। सोमवार को दोनों को वापस लौटना था। देर रात यह दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग पांच महीने पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। इस बीच, चंबा और हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, और ज़िले में नदियाँ और नाले उफान पर हैं। स्थानीय प्रशासन ने निवासियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने का आग्रह किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 से 23 जुलाई तक राज्य के 2 से 7 जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य भर में 142 सडक़ें बंद हैं, जिनमें मंडी ज़िले की 91 सडक़ें शामिल हैं। 40 जलापूर्ति योजनाएँ और 26 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

1 Comment

  1. Sanjay
    21st Jul 2025 Reply

    Om shanti 🙏

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *