#Social

अग्रकुल सेवा संस्था करनाल के प्रधान बने विनोद गुप्ता

करनाल, अभी अभी। अग्रकुल सेवा संस्था की आम सभा की बैठक अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में हुई। विनोद गुप्ता को 2025-27 के लिए संस्था का प्रधान घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया आरओ राम कुमार गुप्ता और एआरओ मनोज मित्तल की देखरेख में सम्पन्न हुई। बता दें कि इससे पहले डा. एसके गोयल लगभग साढ़े छह साल तक प्रधान रहे। उनके कार्यों की सभी ने प्रशंसा की। सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए विनोद गुप्ता का सभी सदस्यों ने फूल मालाएं डालकर और मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया एवं बधाई दी। विनोद गुप्ता ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें प्रधान पद की जिम्मेवारी दी गई है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संस्था के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। संस्था के संरक्षक शम्मी बंसल, पूर्व प्रधान डा. एसके गोयल और चुनाव अधिकारियों ने विशेष रूप से विनोद गुप्ता को बधाई दी। आरओ राम कुमार गुप्ता और एआरओ मनोज मित्तल ने प्रधान विनोद गुप्ता को नियुक्ति पत्र सौंपा। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए प्रधान को अधिकृत किया गया।

यह कार्य करती है अग्रकुल सेवा संस्था
शहर में अलग-अलग स्थानों पर 41 वाटर कूलर लगाए गए हैं। वर्ष में एक बार महाराजा अग्रसेन के जीवन पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। हर साल महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। अग्रवाल समाज के जरूरतमंद परिवारों को मासिक पेंशन सभा की ओर से आंबटित की जा रही है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों जाकर बच्चों को स्कूल की वर्दी व शूज आदि भेंट करना, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए आर्थिक मदद करना, स्लम एरिया में लोगों को गर्म वस्त्र वितरित करना, अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पौधे रोपित करना, थैलीसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाना व सभी त्यौहार भव्य रूप से मनाए जाने के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए गए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दीपक गुप्ता, विनोद गुप्ता, नरेश गर्ग, बृजलाल गर्ग, देशराज गुप्ता, प्रवीण मित्तल, मनोज मित्तल, अशोक गुप्ता, सूरज अग्रवाल, सुनील गुप्ता, कृष्ण गर्ग, विवेक अग्रवाल, मुनीष गर्ग, नीरज गर्ग, सतीश गोयल, सत्यपाल बंसल व पंकज गर्ग सहित लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *