#Social

छठ पर्व सेवा समिति मंडल के फिर प्रधान बने सुरेश यादव

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को हुआ। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी चुने गए। चुनाव अधिकारी की भूमिका जंग बहादुर यादव ने अदा की। मकर सक्रांति के पावन दिन सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से सुरेश कुमार यादव को फिर से प्रधान चुना। इसके अलावा अर्जुन पंडित, उमेश चौहान व आरएस सिंह संरक्षक चुने गए। उपप्रधान की जिम्मेवारी शत्रुघन राय, मुंशी राय, भोला राय, रामबिलास शर्मा व अरविंद यादव संभालेंगे। इसके अलावा राम बहादुर मेहतो को महासचिव, राम सागर राय को सचिव, दिवाकर प्रसाद, रामविलास यादव व नंद किशोर गुप्ता को सह सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी राम दयाल यादव संभालेंगे, जबकि राजेश्वर प्रसाद को सह कोषाध्यक्ष, सुधीर यादव को ऑडिटर, दिलीप कुमार को प्रचार मंत्री, रोहित कुमार व भूषण यादव को सह प्रचार मंत्री, सिकंदर मेहता को संगठन मंत्री, घनश्याम कुश्वाहा को सह संगठन मंत्री व नागेेंद्र महतो को सलाहकार बनाया गया। दूसरी ओर सूर्य मंदिर धर्मशाला में मकर सक्रांति का पर्व मनाया गया। मंदिर में पहुंचे लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बोध नारायण, मोहन महतो, संजीव महतो, अमित कुमार, रवि कुमार, सुमित कुमार, राज कुमार, राम सकल, अशोक यादव, अरविंद, कारी पासवान, राम कुमार, अनिल, संजय कुमार, राम सोगारथ यादव, घनश्याम, बहादुर, बबलू सिंह, राम प्रवेश, शंकर, नवीन, राजा राम व कृष्ण मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *