#Crime

तिरुपति बालाजी मंदिर में हादसा, भगदड़ में 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार रात एक हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हजारों की संख्या में श्रद्धालु टोकन केंद्रों पर खड़े थे। यहां श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए टोकन वितरित किए जा रहे थे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से यहां भगदड़ मच गई। अफरा तफरी में लोग भागते दिखाई दिए। इस दौरान एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का उचित इलाज किया है। सीएम नायडू कल घायलों से मिलने अस्पताल भी जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *