भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाकर मांगी मनोकामनाएं

करनाल, अभी अभी। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में शिव स्तुति का पाठ किया गया। अमृतवेला में श्रद्धालु मंदिर पहुंंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धा के शंखनाद की ध्वनि के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सामूहिक रूप से भोलेनाथ को पंचामृत स्नान दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से करवाया गया। श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं मांगी। पंडित हरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। श्रद्धालुओं ने फूलों द्वारा भोलेनाथ को अदभुत रूप में सजाया। भोलेनाथ का रूप उज्जैन के महाकाल के रूप में नजर आ रहा था। अनु खट्टर ने कोई सहारा दे ना दे हमें भोले तेरा सहारा है दुनिया में सिवा तेरे नहीं कोई हमारा है भजन गाया। वीना सेठ ने नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गया है उसे राधा रानी ने अपना बनाया है और सुशील मदान ने यूं ही आंसू आए नहीं कोई तो मेरी मजबूरी है दुनिया का बाबा मैं बड़ा सताया हूं तेरे दर पर हार के आया हूं भजन गाया। शाम को महिला सत्संग मंडल द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र तनेजा, वेद दुआ, पवन धमीजा, अशोक मदान, शाम धमीजा, सतीश शर्मा, सुनैना मदान, चंद्र बत्रा, चंद्रकांता अरोड़ा, मुरारी बत्रा, उषा ढींगरा, सीमा बंसल, सरोज दुआ, वेद दुआ, तरसेम गुप्ता, वीना ग्रोवर, संतोष व सर्वेश आदि मौजूद रहे।