हरियाणा कांग्रेस ने सभी 22 जिलों में प्रभारी नियुक्त किए

वरूण गुलाटी
चंडीगढ़, अभी अभी। हरियाणा में कांग्रेस ने सभी 22 जिलों मेें प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की ओर से यह सूची जारी की गई। बता दें कि करनाल में पूर्व विधायक लहरी सिंह को प्रभारी लगाया गया है। वह पहले भी करनाल प्रभारी रह चुके हैं। अंबाला में पूर्व विधायक बिशनलाल सैनी, भिवानी में पूर्व विधायक राव दान सिंह, दादरी में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, फरीदाबाद में विधायक आफताब अहमद, फतेहाबाद में पूर्व विधायक अमित सिहाग, गुरुग्राम में पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल को जिला प्रभारी व ठाकुर राजा राम को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हिसार में विधायक शीशपाल केहरवाला, झज्जर में पूर्व विधायक चिरणजीव राव, जींद में पूर्व विधायक आनंद सिंह डांगी, कैथल मेंं पूर्व विधायक सुभाष देशवाल, कुरुक्षेत्र में विधायक निर्मल सिंह, महेंद्रगढ़ में विधायक नरेश सेलवाल, नूंह में विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पलवल में लखन सिंगला, पंचकूला में पूर्व विधायक मेवा सिंह, पानीपत में पूर्व विधायक भीमसेन मेहता, रेवाड़ी में पूर्व विधायक नीरज शर्मा, रोहतक में पूर्व विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि, सिरसा में बजरंग दास गर्ग, सोनीपत में पूर्व विधायक संत कुमार व यमुनानगर में विधायक अशोक अरोड़ा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।