केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गजेंद्र सलूजा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया

पानीपत, अभी अभी। करनाल सांसद एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सलूजा को अपना प्रतिनिधि को नियुक्त किया है। गजेंद्र सलूजा नगर निगम के पार्षद, भाजपा के जिला महामंत्री, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। अभी वह राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रमुख होने के साथ करनाल लोकसभा निगरानी के अध्यक्ष हैं।