#Political

कांग्रेस सरकार ऋण लेती है, इसे सोनिया गांधी को देती है : कंगना रनौत

शिमला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने रविवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ऋण लेती है और इसे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को देती है, जिससे राज्य का खजाना ‘‘खोखला’’ हो गया है। रनौत ने यहां एक गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार व्याप्त है और कांग्रेस शासित राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों को खोखला कर दिया है।’’ उन्होंने आश्चर्य जताया कि पार्टी (कांग्रेस) चुनावों पर ‘‘इतना अधिक’’ खर्च कैसे करती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे कर्ज लेते हैं और सोनिया गांधी को देते हैं जिससे राज्य खोखला हो गया है।’ रनौत ने कहा, ‘‘आपदाओं और कांग्रेस सरकार ने राज्य को दशकों पीछे धकेल दिया है और मैं लोगों से मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करती हूं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम आपदा निधि देते हैं तो वह मुख्यमंत्री राहत कोष में जानी चाहिए, लेकिन सभी जानते हैं कि वह सोनिया राहत कोष में जाती है।’’

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *