मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रशासन कुछ खास बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विमान से उतरते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।