करनाल में कांग्रेस सेवादल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, हरियाणा प्रभारी राजबीर मराठा व प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जाता है। इससे पहले कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव रहे जोगिंद्र चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जोगिंद्र चौहान के पुत्र तरूण चौहान व जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सेवादल के मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा दल की शुरुआत 1924 में एनएस हार्डिकर ने आंध्र प्रदेश के काकिनाडा में की थी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस सेवा दल के पहले चेयरमैन बनाए गए। आजादी की लड़ाई में शामिल कांग्रेस के बड़े नेता इसके सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि सेवा दल के स्वयंसेवक गांधी टोपी पहनने और उनके विचारों पर चलने के लिए जाने जाते हैं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान का गायन किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर तरूण चौहान, जिला प्रधान अनिल शर्मा, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष मदन राणा, उपप्रधान बलजीत चौहान, जिला महासचिव अमरजीत सिंह भोला, उपप्रधान पुरुषोत्तम चौरा, सलाहकार अशोक जैन, मीडिया कोर्डिनेटर जयनारायण, राजेंद्र, हरिराम, रोशनलाल भट्टी, अर्जुन सिंह, सतपाल, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, शिव शर्मा गोंदर, जोगिंद्र सिंह, जागीर सिंह भट्टी, कुलदीप राणा, लवली राणा, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, हनी शर्मा, तेजिंद्र राणा, योगेश राणा, मनीष राणा, नरवीर राणा, अजय कुमार, सौरव शर्मा, जिला महासचिव विकास विग, शुभम सैदपुरा, विजय शर्मा, रूपक चौहान व सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।