करनाल के विधायक होने का दायित्व नहीं निभा रहे सीएम सैनी : पराग गाबा

करनाल, अभी अभी। करनाल विधानसभा से उम्मीदवारी का आवेदन कर चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पराग गाबा ने हरियाणा मांगे हिसाब कैंपेन के तहत रविवार को संडे मार्केट सेक्टर 12 में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली। पराग गाबा ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। भाजपा सरकार ने 10 साल में हरियाणा की जनता को कुछ दिया तो वह क्राइम, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार में तो भाजपा सरकार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सीएम सिटी के लोग बढ़ती आपराधिक वारदातों से दहशत में हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है। शहर में सडक़ों की हालत खस्ता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से विधायक भी हैं, लेकिन वह विधायक होने का दायित्व नहीं निभा रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब के तहत जनता के बीच भाजपा की पोल खोलने का काम किया जा रहा है। भाजपा की नीतियों से परेशान जनता कांग्रेस को हरियाणा की सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। इस अवसर पर पीयूष शर्मा, मनदीप सिंह, सोनू शर्मा, अमन शर्मा, राहुल, अमित, अतुल व सागर तुली आदि मौजूद रहे।