#Social

मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक! आरबीआई ने जारी की हॉलिडे लिस्ट

BANK HOLIDAY : अगले महीने यानि मई में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। आपको भी आरबीआई की ओर से जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट की जानकारी जरूर होनी चाहिए, जिससे आपको बैंक जाने का प्लान बनाने में आसानी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिसमें इस बात की जानकारी होती है कि किस किस दिन बैंक किन किन शहरों में किन किन कारणों से बंद रहने वाले हैं। बता दें कि 1 मई को बैंक देश के अधिकतम शहरों में बंद रहने वाले हैं। 1 मई को बैंक बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस के दिवस के चलते बंद रहेंगे। इस दिन बैंक अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गंगटोक, जयपुर, कोहिमा, शिलॉन्ग को छोडक़र सभी शहरों में बंद रहेंगे। 16 मई को बैंक केवल एक शहर में बंद रहने वाले हैं. यह शहर गंगटोक है। इस दिन बैंक राज्य दिवस के चलते बंद रहेंगे। 26 मई को बैंक केवल एक शहर में बंद रहने वाले हैं। यह शहर अगरतला है. इस दिन बैंक काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के चलते बंद रहेंगे। 27 मई को बैंक देश के कई शहरों में बंद रहने वाले हैं। इस दिन बैंक बकरीद (ईद-उल-जुहा) के चलते अधिकतम शहरों में बंद रहेंगे. केवल कुछ ही शहरों में बैंक इस दिन खुले रहेंगे। 28 मई को भी बैंक देश के कई शहरों में बंद रहने वाले हैं। इस दिन भी बैंक बकरीद (ईद-उल-जुहा) के चलते कुछ शहरों में बंद रहेंगे. अधिकतम शहरों में बैंक इस दिन खुले रहने वाले हैं। मई में इन छुट्टियों के अलावा बैंक 5 दिन रविवार और 2 दिन दूसरे और चौथे शनिवार के चलते बंद रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *