कांग्रेस सेवादल में बलजीत सिंह को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवादल की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी में करनाल के बलजीत सिंह को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। उन्हें सेवादल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई से स्वीकृति मिलने के बाद हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान ने बलजीत सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान करनाल जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। डा. पूनम चौहान ने कहा कि कांग्रेस सेवादल में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले सदस्यों को अहम ओहदे सौंपे जाते हैं। बलजीत सिंह की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश में कार्य करने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस अवसर पर करनाल जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बलजीत सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेेस सेवादल में करनाल के कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय है। अपनी नियुक्ति पर बलजीत सिंह ने राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा, प्रदेश महासचिव संजय शर्मा, करनाल जिला प्रधान शहरी अनिल शर्मा और जिला ग्रामीण प्रधान मदन राणा मौजूद रहे।