राजन अरोड़ा राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के मीडिया प्रभारी नियुक्त

करनाल, अभी अभी। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की ओर से 18 अगस्त को अनमोल गार्डन में प्रदेश स्तरीय पंजाबी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले महासभा की करनाल जिला कार्यकारिणी का गठन कर सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। शुक्रवार को महासभा के जिला प्रधान पराग गाबा ने राजन अरोड़ा जिला मीडिया प्रभारी का नियुक्ति पत्र सौंपा। पराग गाबा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद राजन अरोड़ा को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। राजन पहले भी पंजाबी समाज के लिए कार्य करते रहे हैं। महासभा को यकीन है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ जोडऩे तथा प्रचार करने का काम करेंगे। अपनी नियुक्ति पर राजन अरोड़ा ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता व जिला प्रधान पराग गाबा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासम्मेलन एतिहासिक होगा। हमें संगठित रहकर हर क्षेत्र मेें आगे बढऩा है।