#International News

श्रीलंका में हिंदी गौरव सम्मान से नवाजे गए करनाल के डा. अशोक भाटिया

करनाल, अभी अभी। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित द्वितीय भारत-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन में करनाल के वरिष्ठ साहित्यकार डा. अशोक भाटिया को हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारतीय उच्चायोग स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो. अंकुरण दत्ता द्वारा भारत के 14 राज्यों से आए साहित्यकारों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। सम्मेलन में उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि हिंदी वैश्विक संचार की भाषाा बन रही है। श्रीलंका के विश्वविद्यालयों से लेकर स्कूल कालेजों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। श्रीलंका के शिक्षा मंत्री मधुर सिंहरत्न ने भारत-श्रीलंका के राजनयिक संबंधों के दौर को एतिहासिक बताया। इधर हरियाणा के साहित्यकारों ने डा. अशोक भाटिया को यह सम्मान मिलने पर बधाई दी और खुशी जाहिर की। डा. अशोक भाटिया ने हिंदी गौरव सम्मान मिलने पर सम्मेलन के आयोजकों व भारत तथा श्रीलंका के महान साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिंदी दुनिया के कई देशों में बोली व लिखी जाती है। यह भारत के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *