#Political

एसआईआर को लेकर दिल्ली में होने वाली रैली रचेगी इतिहास : भुपिंद्र लाठर भुप्पी

करनाल, अभी अभी। करनाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र लाठर भुप्पी ने दावा करते हुए कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली सरकार और चुनाव आयोग को एसआईआर वापस लेने पर मजबूर कर देगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग द्वारा थोपा गया एक बड़ा जोखिम है। बहुत से बीएलओ को बिना ट्रेनिंग के एसआइआर के काम में लगा दिया गया हैं। भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से एसआइआर का कार्य जोरों पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल जिला से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित होने वाली इस रैली में शामिल होंगे। एसआइआर प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। भूपिंद्र लाठर ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा के साए में काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी लगातार एसआइआर को लेकर सवाल उठा रही है। दिल्ली रैली ऐतिहासिक होने वाली है। इससे पूरे देश में संदेश जाए कि चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी ने देश की जनता के सामने भाजपा द्वारा वोट चोरी कर सरकार बनाए जाने की पोल खोल दी है। भाजपा वोट चोरी करने के लिए नए हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है और इसमें कामयाब भी होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *