हरियाणा सरकार को 1 लाख 20 हज़ार कच्चे कर्मियों को तोहफा

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के 1 लाख 20 हज़ार कच्चे कर्मियों को तगड़ा तोहफा दिया है। चुनाव से पहले सरकार ने इन कर्मियों की नौकरी सुनिश्चित कर दी है। हरियाणा केबिनेट ने तय किया है कि इन कर्मचारियों को 58 वर्ष की उम्र तक हटाया नहीं जा सकेगा। कौशल रोजगार योजना के तहत नियुक्त किये गए कच्चे कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं 5 साल से तैनात कर्मियों को 5 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी मिलेगी। 8 साल वालों को 10 प्रतिशत और 10 साल से ऊपर वालों को 15 प्रतिशत की वेतन बढ़ोतरी मिलेगी।