#Social

अन्याय के प्रति निर्भीक होकर आवाज उठाएं महिलाएं : डा. करूणा अरोड़ा

हिंद एंटी क्राइम आर्गेनाइजेशन की ओर से किया गया व्याख्यान का आयोजन
करनाल, अभी अभी। हिंद एंटी क्राइम आर्गेनाइजेशन की ओर से डा. गणेश दास डीएवी बीएड कालेज में घरेलू हिंसा व सडक़ सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में पहुंंचने पर प्राचार्या राकेश संधू ने संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। आर्गेनाइजेशन के प्रधान अधिवक्ता सुरेश खन्ना ने मंच से संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। छात्राओं से आह्वान किया कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। घरेलू हिंसा पर रोकथाम के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी हैं।
इस मौके पर डा. करूणा अरोड़ा ने घरेलू हिंसा विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए गहन मंथन करने की आवश्यकता है। महिलाएं ही घरेलू हिंसा का ज्यादा शिकार हो रही हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि भारतीय संविधान और सरकार ने जो अधिकार महिलाओं को दिए हैं उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करें। साथ ही अपने कर्तव्यों को भी निभाएं। अन्याय के प्रति आवाज निर्भीक होकर उठाने के लिए तैयार रहें। चुनौतियों का सामना डटकर करें।
इस अवसर पर सुखबीर त्यागी ने सडक़ सुरक्षा विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सडक़ पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना जरूर करें। जब एक वाहन चालक लापरवाही बरतता है तो वह कई लोगों की जिंदगी मुश्किल में डाल देता है। यातायात नियमों के प्रति ज्ञानवर्धन करें। देश का अच्छा नागरिक बनने के लिए हमेशा अनुशासन में रहे और नियमों की पालना करें। अंत में एसएम कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रधान सुरेश खन्ना, एसएम कुमार, कुंदनलाल शर्मा, लाजपत राय, डा. करूणा अरोड़ा, सुखबीर त्यागी व लीना आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *