#Social

बाबा राम दास जी गिरि की स्मृति में शीतकालीन भंडारे का आयोजन, पहले दिन हुई मां भगवती चौकी

करनाल, अभी अभी। बाबा राम दास गिरि चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गांव कलवेहड़ी में बाबा राम दास गिरि की पावन स्मृति में तीन दिवसीय 120वां शीतकालीन भंडारा कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। गद्दीनशीन वैद्य देवेंद्र बत्तरा, दर्शना बत्तरा, यजमान मिनी खुराना व दिनेश खुराना ने पावन जोत प्रज्जवलित कर मां भगवती चौकी का शुभारंभ किया। इससे पहले सुबह बाबा रामदास जी गिरी की समाधि पर पहुंचने पर वैद्य देवेंंद्र बत्तरा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वैद्य देवेंद्र बत्तरा ने समाधिभिषेक किया। मुख्य यजमान के रूप में सन्नी मुंजाल व कोमल मुंजाल पहुंचे। इस अवसर पर पंडित प्रवीण गोंसाई, चेतन शर्मा, शेखर शर्मा, सचिदानंद तिवारी व राजीव ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई।

JAI MATA DI

सामुहिक रूप से बाबा जी की आरती की गई। मां भगवती चौकी में अशोक शर्मा एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। सर्र्वप्रथम गणेश वंदना गाई गई। कलाकारों ने देवी देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की। पवन शर्मा, गोपाल रसिक, मदन व दिनेश ने भजन गाए। 13 और 14 दिसंबर को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 दिसंबर को मुख्य रूप से भंडारे का आयोजन होगा। संत महात्माओं के प्रवचन होंगे। इस अवसर पर यश बत्तरा, डा. गौरव बत्तरा, डा. मानव बत्तरा, हरबंस खुराना, सुभाष गुरेजा, रामलाल ग्रोवर, शाम चावला, लक्षिता बत्तरा व साबिया बत्तरा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *