उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की
सिडनी। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। वह इस हफ्ते इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे। यह मैच उनका 88वां और आखिरी टेस्ट होगा और यह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां उन्होंने अपने फस्र्ट-क्लास करियर की शुरुआत की थी। 39 साल के ख्वाजा ने एससीजी मेें 2011 में टेस्ट करियर की शुरूआत की थी। ख्वाजा ने 15 साल के इंटरनेशनल करियर में 6000 से ज़्यादा टेस्ट रन बनाए। ख्वाजा ने एक इमोशनल रिटायरमेंट स्पीच में कहा, मैं एससीजी से थोड़ी ही दूर, कुक रोड पर रहता था। और मैं कभी नहीं भूलूंगा जब मैं छोटा था, मैंने माइकल स्लेटर को अपनी लाल फेरारी चलाते हुए देखा था। मुझे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ, मैंने अभी-अभी एक टेस्ट क्रिकेटर को देखा था। और एक ऐसे लडक़े के तौर पर जिसके माता-पिता मुश्किल से गुज़ारा कर रहे थे और एक छोटे से दो बेडरूम के अपार्टमेंट में अपने बच्चों का पेट पालने की कोशिश कर रहे थे, मैंने सोचा, एक दिन मैं टेस्ट क्रिकेटर बनूंगा, और एक दिन मैं जो चाहूंगा वो गाड़ी चलाऊंगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि भगवान मेरी यह इच्छा पूरी करेंगे। मैं आज यह घोषणा करने आया हूं कि मैं स्ष्टत्र टेस्ट मैच के बाद सभी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाऊंगा।





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































