दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में करनाल से जाएंगे हजारों लोग : धर्मवीर आर्य
एसडीओ बोले, प्रजापति समाज मेहनतकश, सरकार ने बढ़ाया सम्मान
वरूण गुलाटी
असंध, अभी अभी। हरियाणा सरकार की ओर से भिवानी में रविवार यानि 13 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में प्रदेशभर से हजारों लोग शामिल होंगे। करनाल जिला से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज सहित सर्व समाज के लोग गुरु दक्ष प्रजापति को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए जाएंगे। प्रजापति समाज की ओर से असंध के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीओ धर्मवीर आर्य ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश है। समाज की तरक्की शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने लडक़ों के साथ लड़कियों की शिक्षा पर भी जोर दिया। युवाओं से नशे से दूर रहने और अच्छी शिक्षा लेकर समाज का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को एक मंच प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मिट्टी के बर्तनों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। कुम्हार समाज के गरीब बच्चों को भी शिक्षा सुव्यवस्था हेतु सहयोग बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर नौकरियां दे रही है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की। एसडीओ धर्मवीर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महापुरुषों की जयंती को सरकारी कार्यक्रम के रूप में मना रही है। इन आयोजनों से महापुरुषों की जीवनी जन-जन तक पहुंच रही है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर रामकुमार प्रधान, भाजपा नेता सचिन प्योंत, सतीश सरोहा, राजकुमार जुंडला, जयभगवान जयसिंहपुर, बजिंद्र, सुरेश प्रधान असंध, कृष्ण उपलाना, सह सचिव पदम, मनीत, बीपीएचओ संगठन के प्रदेश महासचिव विनोद, विनोद नारा, राजिंद्र मास्टर, बीपीएचओ के जिला प्रधान नरेश, नरेंद्र घरौंडा, पूर्व पार्षद राजिंद्र, बलबीर आढ़ती, नवीन कमालपुर व कृष्ण उपलानी सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































