करनाल में 12 अप्रैल को मनाया जाएगा श्री बालाजी एवं श्री श्याम वंदना महोत्सव
करनाल, अभी अभी। श्री श्याम परिवार द्वारा 12 अप्रैल को करनाल के गोल्डन मोमेंट परिसर में श्री बालाजी एवं श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव शाम छह बजे पावन जोत प्रज्जवलित करने के साथ शुरू होगा। वृंदावन से प्रसिद्ध भजन गायक श्री चित्र विचित्र महाराज तथा दिल्ली से गायिका आयुषी राज श्री बालाजी एवं श्री श्याम महिमा का बखान करेंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के सानिध्य में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पंकज गोयल सुनील गुप्ता, घनश्याम गोयल, पुनीत मित्तल, सुभाष ग्रुप्ता, तथा प्रदीप बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि श्याम जी तथा श्री बालाजी के दरबार को सजाने के लिए कोलकाता और दिल्ली से कलाकारों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। सुनील गुप्ता ने बताया कि श्याम परिवार पिछले 19 सालों से श्री श्याम वाला जी की वंदना महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर डॉ एसके गोयल राम कुमार गुप्ता, अंकुर गुप्ता, पंकिल गोयल, शशि भूषण गुप्ता, विवेक अग्रवाल, आशीष गुप्ता, अजय सैनी, विकास बंसल, राम कुमार गुप्ता व सचिन बंसल मौजूद रहे।








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































