भाजपा सरकार ने जो वादे किए उसे पूरा किया जा रहा है : मंत्री रणबीर गंगवा
करनाल में प्रजापति समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। प्रजापति समाज की ओर से धन्यवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन सेक्टर चार में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक एसडीओ धर्मवीर आर्य ने अध्यक्षता की। मंच संचालन पदम सिंह प्रजापति ने किया। प्रजापति समाज की समस्त कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर, पगड़ी पहनाकर व फूल मालाएं डालकर स्वागत किया।

इस मौके पर लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बीती 13 जुलाई को गुरु दक्ष प्रजापति जयंती राज्य स्तरीय समारोह को सफल बनाने पर करनाल के प्रजापति समाज के लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर पहली पर गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम एतिहासिक रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों व कमेरे वर्ग की सुध लेने वाली सरकार है। सीएम नायब सिंह सैनी हर वर्ग के विकास की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। सर्व समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम सरकार ने कियाय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायतों से जमीन दिलाने के बाद उसका कानूनी अधिकार संबंधित संस्था या व्यक्ति को देने की घोषणा की है। इससे आने वाले समय में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाते हुए 2100 रुपए हर महीने देने के वादे को पूरा किया है। 25 सितंबर से यह योजना शुरू हो जाएगी और एक नवंबर को पहली किस्त जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि करनाल में प्रजापति धर्मशाला के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस पर कार्यक्रम में मौजूद सैंकड़ों लोगों ने तालियां बजाकर मंत्री का आभार प्रकट किया। प्रजापति समाज की भलाई के लिए काम करने वाले लोगों को मंत्री ने स्मृति चिह्न भेंट किए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीओ धर्मवीर आर्य, बलबीर सिंह प्रधान प्रजापति चौपाल समिति करनाल, रामकुमार पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रजापति चौपाल समिति, सतीश सरोहा इंद्री, पालेराम राम धनखड़, मनीत रोधीया जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, हरि चंद, वेद प्रकाश, विनोद राणा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, डा. नरेश करडवाल, सचिन प्योंत भाजपा नेता, सुरेश प्रधान असंध धर्मशाला, महेंद्र सिंह प्रधान निसिंग धर्मशाला, विजय कुमार निसिंग, विनोद डीग, नरेश कुमार, नवीन कुमार, पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार, नाथी राम, जय प्रकाश, राजेन्द्र कुमार, हरि सिंह, जोनी, जीत कुमार, मोहित, सुनिल, साहिल, रिंकू कुमार, जयभगवान करडवाल, रमेश कुमार, राज कुमार, सरकारी ठेकेदार राममेहर आर्य व कृष्ण उपलानी मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































