#Social

करनाल में कल सजेगा श्री श्याम एवं बाला जी का दरबार, भव्य संकीर्तन का होगा आयोजन

करनाल, अभी अभी। श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से मनाए जाने वाले श्री बालाजी एवं श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। भव्य एवं विशाल संकीर्तन का आयोजन 10 अप्रैल को डिवाइन बैंक्वेट हॉल मेरठ रोड में किया जाएगा। महोत्सव में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। प्रमोद मंगला ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे पावन जोत प्रज्जवलित करने के बाद भजनों का सिलसिला शुरू होगा। उन्होंने बताया कि श्री आशु भगत जी निज मंदिर मुख्य पुजारी श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर व श्री देवेंद्र पुजारी जी निज मंदिर पुजारी परिवार चुलकाना धाम का विशेष सानिध्य भक्तों को प्राप्त होगा। श्री बाला जी एवं श्री श्याम महिमा का बखान करने के लिए भजन गायकों जतिन जिंदल, किशोरी कनिष्का, डा. दिनेश गोयल व गौरव गंधर्व को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि संकीर्तन के साथ ही रात नौ बजे से श्याम रसोई में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। श्री बाला जी एवं श्री श्याम दरबार को भव्य रूप में सजाया जाएगा। शृंगार के लिए विशेष प्रकार के फूल मंगवाए गए हैं। श्री रासलीला आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं। यहां उल्लेखनीय है कि श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से हर माह श्री बालाजी और श्री श्याम दर्शनों के लिए राजस्थान के लिए एक बस का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमोद मंगला, डा. हरिराम गुप्ता, डा. दिनेश गोयल, विकास गर्ग, योगेंद्र शर्मा, संजीव मित्तल, अमन गोयल, संजीव गोयल, विपिन गुप्ता, विजय गर्ग, जोनी, बृजेंद्र, गोपाल गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *