#Social

अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन को देश हमेशा याद रखेगा : मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

भाजपा युवा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मनीत प्रजापत के निवास पर कार्यक्रम में पहुंचे थे मंत्री
करनाल, अभी अभी। बुधवार को करनाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सर्व कल्याण मंच की ओर से आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन मान कालोनी में भाजपा युवा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मनीत प्रजापत के निवास पर किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रजापति (कुम्हार) चौपाल समिति ने कैबिनेट मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सुशासन दिवस भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा हुआ है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। उनकी जयंती को ही सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी ने सडक़ों के माध्यम से देश को जोडऩे की योजना बनाई। स्वर्णिम चतुर्भुज सडक़ परियोजना प्रारंभ की।

इसके साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना प्रारंभ की। इन योजनाओं के कारण विकास कार्यों की गति तीव्र हुई। उनके सुशासन को देश हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम के बाद प्रजापति (कुम्हार) चौपाल समिति ने मंत्री के समक्ष मांग रखी कि करनाल में प्रजापति धर्मशाल की स्थापना के लिए जल्द से जल्द जमीन उपलबध करवाई जाए। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार यह मांग जल्द पूर्ण करेगी। इस मौके पर राम कुमार प्रधान, राममेहर आर्य, प्रजापति (कुम्हार) चौपाल समिति प्रतिनिधि धर्मवीर आर्य, मनीत प्रजापत, देवी दयाल, पदम, राज कुमार जुंडला, डा. सुरेश, नवीन सरोहा, तरूण, साहिल कलवेहड़ी, रविंद्र आर्य व ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *