वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन में शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं का आभार : भूपिंदर लाठर भुप्पी
करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कैथल में वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रधान राव नरेन्द्र और राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। करनाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर लाठर भुप्पी प्रदर्शन के प्रभारी के रूप में पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई थी। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने भाजपा पर वोट चोरी कर सत्ता पर कब्जा करने के आरोप लगाए गए। प्रदेश प्रधान राव नरेंद्र और राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने वोट चोरी कर सरकार बनाई है। इसका खुलासा राहुल गांधी कर चुके हैं। 25 लाख वोट हरियाणा में चोरी हुए। ऐसे में भाजपा सरकार असवैधानिक तौर पर चल रही है। सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भूपिंदर लाठर भुप्पी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट रहकर पूरे देश से भाजपा का सफाया करेंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला प्रधान रामचंद्र गुर्जर, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, कलायत विधायक विकास सहारण, चीका विधायक देवेंद्र हंस, वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन के प्रभारी भूपिंदर लाठर भुप्पी, पूंडरी के पूर्व विधायक सुलतान जडोला, कविश मिड्ढा, पूर्व विधायक दिलूराम बाजीगर, विक्रम, पूर्व विधायक मास्टर जोगीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































