#Social

फाल्गुण महोत्सव में पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद, गीता अध्ययन और गऊ सेवा का दिया संदेश

करनाल, अभी अभी। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाजमंडी में आयोजित किए जा रहे श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे। मंडल की ओर स्वामी ज्ञानानंद जी का भव्य अभिनंदन किया गया। अपने आर्शीवचनों में स्वामी ज्ञानानंद जी ने गीता अध्ययन और गऊ सेवा का संदेश दिया। उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति का महत्व समझाया। स्वामी ज्ञानानंद जी ने कहा कि गीता जीने की कला सिखाती है। बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। महोत्सव के सातवें दिन हिमांश अरोड़ा, रजनी सरगम व विक्की सूफी ने भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा सुनाई। यजमानों के रूप में संजीव शर्मा, अनीता शर्मा, कामेश्वर शर्मा, नीरजा शर्मा, आशुतोष शर्मा, वसुंधरा शर्मा, राहुल भारद्वाज, प्रियंका भारद्वाज, जयंत भारद्वाज, सुदर्शन संदूजा, माहिरा भारद्वाज, मिशिका संदूजा, रूह संदूजा, कोनिका संदूजा व चिराग ने शिरकत की। श्री कृष्ण गऊशाला के प्रधान सुनील गुप्ता महासचिव रामकुमार गुप्ता, कार्यकारी प्रधान डा. एसके गोयल, सिल्की गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, रीता गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, आशीष गुप्ता व श्री सुशील गर्ग ने श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गर्ग राइस मिल तरावड़ी से अंकुर गर्ग, शंकल राइस मिल निगदु से अनु बंसल और मोहित गुप्ता ने श्याम बाबा को 56 भोग लगाए और सभी श्रद्धालुओं को यह प्रसाद बांटा। श्री हरी गऊ सेवा संगठन करनाल, श्री श्याम सेवा समीती तरावड़ी तथा श्री श्याम बाला जी दर्शन सेवा समिती तरावड़ी के सदस्य भी कीर्तन में शामिल होने पहुंचे। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल परिवार से पंकिल गोयल, मोहन लोधी, गुरदियल अग्रवाल, अजय सैनी, पीयूष बंसल, राजीव जैन, सुशील गर्ग, संदीप गुप्ता, अजीत जैन, सुरेंद्र कुमार, अंकुर गर्ग, मोहित गुप्ता, अनु बंसल, प्रिकक्षित जिंदल, प्राक्षी शर्मा, नीरज ग्रोवर, मनीष गुप्ता, सचिन गुप्ता, सीए विपुल गोयल, सीए पूजा गोयल, प्रमोद मंगला, रमेश गुप्ता (मुख्य सेवक श्री सेवक सभा,करनाल), निगम पार्षद गौरव नागपाल, निगम पार्षद ममता सैनी, राजेश सैनी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *