#News #Sports

स्केटिंग चैंपियनशिप : क्वार्ड रेस में मायरा गांधी ग्रुप चैंपियन बनी

करनाल, अभी अभी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से कान्वेंट स्कूल में स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से 48 खिलाडिय़ों का चयन प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। बीडीपीओ गुरमलक सिंह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल निधि चौधरी ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। स्केटिंग कोच संजय गोयल ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-11 आयु वर्ग में क्वार्ड रेस लड़कियों में मायरा गांधी ग्रुप चैंपियन बनी। लडक़ों में कुशिल ग्रुप चैंपियन बने। अंडर-14 लड़कियों में तवलीन व लडक़ों में पार्थ चौहान ग्रुप चैंपियन बने। अंडर-17 लडक़ों में वेदान, लड़कियों में ऋषिका रॉय चैंपियन बनी। अंडर-19 में लडक़ों में हिमेश यादव व लड़कियों में साविका शर्मा ग्रुप चैंपियन बनी। अंडर-11 आयु वर्ग इनलाइन रेस में लडक़ों में अदविक तथा लड़कियों वरसीरत कौर ग्रुप चैंपियन बनी। अंडर-14 में लडक़ों में वंश जाखड़ व लड़कियों में गौरांशी चौहान ग्रुप चैंपियन बनी। अंडर-17 आयु वर्ग में लडक़ों में नमन हुड्डा व लड़कियों में नवरूप चौहान चैंपियन बनी। अंडर-19 आयु वर्ग में लडक़ों में मनस ग्रुप चैंपियन बने। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विजय पाल व सावित्री देवी, कान्वेंट स्कूल के स्पोटर्स इंचार्ज राजीव, टैगोर स्कूल से पंकज बत्तरा, जजपाल सिंह, हरप्रीत सिंह व डीपीएस से रेखा ने प्रतियोगिता के संचालन में योगदान दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *