#Social

श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव में श्याम प्रेमियों ने खेली फूलों की होली

करनाल, अभी अभी। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव का आयोजन श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाजमंडी में किया जा रहा है। महोत्सव के 11वें दिन श्याम दरबार में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए एक-दूसरे पर फूल बरसाए गए। भजन गायकों ने होली के भजन गाते हुए माहौल को आनंदमय कर दिया। यजमानों के रूप में सुरेश कुमार, सुमन गुप्ता, अनुराग सिंगला, नितिका सिंगला, जतिन सिंगला, साहिल सिंगला (श्री राम फूडस, तरावड़ी) ने शिरकत की। अमित केशव और रेखा सुरभि जी ने अपने भजनों से बाबा को खूब रिझाया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो हम स्वयं वृंदावन में श्री श्याम बाबा के साथ होली का आनंद ले रहे हों। इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता और भाजपा नेता बृज गुप्ता ने विशेष रूप से पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया।

मेयर ने सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारा कायम रखते हुए त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार हमें बुराइयां छोडक़र अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में पहुंचे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन संजय बठला और पार्षद मेघा भंडारी ने श्याम प्रेमियों के साथ बैठक कीर्तन का आनंद लिया। श्री राम फूड्स, तरावड़ी से साहिल सिंगला ने बाबा को बागा अर्पित किया। श्री मोरवी नंदन परिवार करनाल, सैनी समाज करनाल, आहुलाना धाम समालखा, एकादशी मंडल और अपना आशियाना करनाल के सदस्यों ने भी आकर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल परिवार से सुशील गर्ग, अजय सैनी, पंकिल गोयल, मोहन लोधी, राजीव जैन, परीक्षित जिंदल, गुरदियाल अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, सुदामा गर्ग, किशोर गर्ग, जतिन सिंगला, साहिल सिंगला, विशाल गोयल व देवी दयाल गर्ग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *