#Social

भगवान श्री कृष्ण का शब्दमय स्वरूप है श्रीमद्भागवत : पुंडरीक गोस्वामी

करनाल में श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर श्री श्याम उत्सव का आयोजन
करनाल, अभी अभी। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम उत्सव का आयोजन सोमवार को शुरू हुआ। श्रीमद्रभागवत कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा, निशान यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश, भगवान श्री राम, भगवान शिव पार्वती व खाटू श्याम की झांकियां शामिल रहीं। महिलाएं सिर पर कलश उठाकर चली। हाथों में निशान (श्याम ध्वज) लिए श्रद्धालु जय श्री श्याम के जयकारे लगा रहे थे। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य से सबका मन मोह लिया। सेक्टर 12 स्थित गोल्डन मोमेंट में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए विश्व विख्यात कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि कथा का उद्देश्य है कि हमें अपनी भक्ति को पूरा करना है। ठाकुर जी की अनुभूति पूरी हो यही कथा का प्रशाद है। यह अनुभव करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कोई भिन्न वस्तु नहीं है, यह स्वयं भगवान का ही शब्दमय स्वरूप है। श्रीमद्भागवत की सेवा श्रवण और कीर्तन से होती है। श्रीमद्भागवत के रूप में भगवान शब्दमय मूर्ती के रूप में विराजमान हैं।

कथावाचक ने कहा कि भगवान दुर्लभ नहीं सबसे सुलभ हैं। अभिमान की जब निवृत्ति हो जाए तो प्रभु प्रकट होते हैं। भक्त जैसी भक्ति चाहिए भगवान प्रकट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने पांडवों की रक्षा इस प्रकार की, जेसे आंखों की रक्षा पलकें करती हैं। महाभारत में अभिमन्यु वीर गति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रहलाद जैसा भक्त कोई दूसरा नहीं हुआ, जिन्होंने अपनी मां के गर्भ में ही भक्ति की प्राप्ति कर ली। कानों का प्रभाव मां के गर्भ से ही शुरू हो जाता है। कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि करनाल इतिहास की दृष्टि से कर्ण की भूमि है। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से लग रहा है सुंदर सुंदर कथा सुनने वाले अच्छे श्रोता कान वाले श्रोताओं की भूमि करनाल है।
14 सितंबर को बाबा चित्र विचित्र करेंगे गुणगान
उल्लेखनीय है कि कथा का आयोजन 14 सितंबर तक किया जाएगा। इसी दिन शाम को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन शाम छह बजे से किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र विचित्र जी महाराज श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। करनाल के साथ पूरे हरियाणा और अन्य राज्यों से श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रोहित गर्ग, शोभित गुप्ता, प्रशांत गोयल, गगन जिंदल, तरूण गुप्ता, महेश सिंगला, विकास सिंगला, शुभम गुप्ता, प्रणव गुप्ता, अनमोल मित्तल, कर्ण बंसल, पवन सिंगला, अंकुर गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, आशीष गुप्ता, भाविक बंसल, अनुभव बंसल, अक्षत गुप्ता, पंकुल गुप्ता, तरूण बंसल, निखिल जिंदल, अतुल जैन, आकाश गुप्ता, विपिन गर्ग, मनीष बंसल व रजत गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *