#Social

श्रीमद्भागवत मोक्ष दायिनी है : श्री सर्वेश

करनाल, अभी अभी। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन कथा सुनाते हुए कथा व्यास श्री सर्वेश प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि भागवत कथा कहने व सुनने से समस्त जीवों का परम मंगल होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं। श्रीमदभागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है, इसीलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर महेंद्र मोहन बत्रा, सीमा बत्रा, जगन बत्रा, विभा बत्रा, पवन धमीजा, रविंदर तनेजा, रेनू तनेजा, अशोक मदान, मुरारी बत्रा, सुभाष बत्रा, संजय बत्रा, श्याम धमीजा, ओम प्रकाश मिगलानी, साईं दास अरोड़ा, राजेश चंद्र आर्य व नीरज कपूर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *