करनाल में श्री विजय कौशल जी महाराज सुनाएंगे श्री राम कथा

करनाल, अभी अभी। कर्ण नगरी के लोगों को इस महीने विश्व विख्यात परम श्रद्धेय श्री विजय कौशल जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा सुनने का अवसर मिलेगा। श्री हरि कथा प्रचार समिति करनाल एवं श्री श्याम परिवार (रजि) करनाल के सदस्यों द्वारा 15 से 21 सितंबर तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। यह अध्यात्मिक कार्यक्रम मंगलसेन सभागार में होगा। प्रतिदिन सायं तीन से छह बजे तक श्री विजय कौशल जी महाराज कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक श्री कृष्ण गऊशाला में हुई। श्री हरि कथा प्रचार समिति के चेयरमैन कैलाश चंद गुप्ता और श्री श्याम परिवार के मुख्य सेवक पंकज गोयल ने बताया कि 22 सितंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक श्री राम कथा सार का वर्णन होगा। इसके पश्चात 11 से दोपहर 1 बजे तक श्री राम एवं श्री कृष्ण लीलाओं का संगीतमय मंचन किया जाएगा। श्री राम कथा श्रवण करने के लिए लोगों को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है। श्री राम कथा सुनने का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है। कर्ण नगरी के लोगों पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है। महासचिव सुनील गुप्ता ने सभी रामभक्तों से निवेदन किया कि समय से पूर्व अपनी सीट सुरक्षित कर लेवे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां जोरोशोरों से की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रधान शशि भूषण गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम गोयल, उपप्रधान अमन बंसल, सचिव पुनीत मित्तल व कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, डा. एस.के. गोयल, राम कुमार गुप्ता, नवदीप मित्तल, राजेश गुप्ता व अन्य सदस्य मौजूद रहे।