#Social

करनाल में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव, देशभर से आएंगे 50 गायक

करनाल, अभी अभी। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाजमंडी में 12 दिवसीय श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। मंडल के सदस्य और श्याम प्रेमी दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंडल की टीम ने सालासर धाम जाकर श्री बाला जी महाराज और खाटू श्याम धाम सीकर में श्याम बाबा को भावपूर्ण निमंत्रण दिया। करनाल में वैश्य भवन सेक्टर आठ में शम्मी बंसल और अन्य लोगों को निमंत्रण कार्ड भेंट किए गए। इसी प्रकार सभी लोगों को फाल्गुण महोत्सव का खुला निमंत्रण दिया जा रहा है। पंकिल गोयल और मोहन लोधी ने कहा कि फाल्गुण महोत्सव की तैयारियां जोरोशोरों से चल रही हैं। 18 फरवरी से एक मार्च तक प्रतिदिन कीर्तन होगा, जिसमें देशभर से अलग-अलग गायकों को श्याम बाबा का संकीर्तन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। कीर्तन के बाद प्रतिदिन भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्याम प्रेमियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था होगी। इस अवसर पर पंकिल गोयल, मोहन लोधी, विशाल गोयल, विशाल सैनी, गुरदयाल अग्रवाल, परीक्षित जिंदल, मनीष गर्ग, अंशुल गर्ग, पीयूष गुप्ता, सचिन गुप्ता, शुभम जैन मौजूद रहे।
देशभर से आएंगे लगभग 50 गायक
अंशुल गर्ग ने बताया कि 18 फरवरी को हर्ष गोयल व पंकज हरियाणवी, 19 फरवरी को राजन मदान और जतिन जिंदल, 20 फरवरी को ज्योति व भारत उमेश, 21 फरवरी को सन्नी निझावन, आशीष सागर, 22 फरवरी को मीत लाडला व दीपक गुरु, 23 फरवरी को श्रवण और सागर संधू, 24 फरवरी को विक्की सूफी व रजनी सरगम श्याम बाबा की महिमा का बखान करेंगे। इसी प्रकार 25 फरवरी को गौरव शान व सपना सूफी, 26 फरवरी को बिन्नी भैया व विनय लाडला, 27 फरवरी को दीक्षा वधवा, सलीम परचा और आर्थव मित्तल तथा 28 फरवरी को रेखा सुरभि और अमित केशव भजन गाकर श्याम बाबा को रिझाएंगे। एक मार्च को कमल नायक, अभिषेक शर्मा, राजीव राजीन, कपिल जुनेजा, हिमांशु सिंगला, हिमांशी अरोड़ा, सोनू तिलकधारी, हिमांशु शर्मा, हेमंत ललित, दीपक खुराना, श्रवण राज व राजेश शर्मा श्याम बाबा की महिमा सुनाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *