#Social

करनाल में श्री सेवा समिति आश्रम ने जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करवाया

करनाल, अभी अभी। श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट की ओर से रविवार को जरूरतमंद परिवारों की तीन कन्याओं का विवाह करवाया गया। विवाह समारोह में समाजसेविका सुनीता मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका पुष्पा वधवा पहुंची। कई सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक तिलकराज खुराना व प्रधान सुरेंद्र नाथ गाबा ने बताया कि नव दम्पत्तियों को जरूरत का सारा समान भेंट किया गया। उन्होंने बताया कि महक का विवाह शिवराज मलिक, सिमरण का विवाह पुनीत कुमार तथा पूजा का विवाह सुनील के साथ करवाया गया। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से हर वर्ष जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह करवाया जाता है। सुनीता मलिक और पुष्पा वधवा ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। यह हमारा सामाजिक कर्तव्य बनता है। चेयरमैन डी.डी. खुराना ने बताया कि हर वर्ष कन्याओं का विवाह करवाया जाता है। समाज सेवी लोगों के योगदान से यह पुण्य कार्य संभव होता है। समाज सेवा के कार्यों में सभी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। प्रकल्प प्रमुख रामा मदान ने बताया कि मदन मोहन मालवीय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए श्री सेवा समिति आश्रम निरंतर समाज सेवा के कार्य करता आ रहा है। जरूरतमंद लोगों को राशन भेंट करना, बेसहारा लोगों की आर्थिक मदद करना तथा जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का विवाह करवाना आदि कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक तिलकराज खुराना, संरक्षक प्रकाश चंद मलिक, कीर्ति कुमार भंडारी, चेयरमैन डा. डीडी खुराना, प्रधान सुरेंद्र नाथ गाबा, महासचिव पुजारी आहूजा, प्रकल्प प्रमुख राजिंद्र मदान रामा, लोकेश पिशोरी, रविंद्र चावला, सुनील नारंग, सीता राम, सुभाष अरोड़ा, विनीत भाटिया, नरेश मेहता, डीपी ढांडा, अशोक धवन, पीएल मेहता, डा. जेसी बठला, एससी वोहरा, राजिंद्र गौड़ व मनोहर लाल अनेजा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *