#Social

श्री राम वाटिका वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया गणतंत्र दिवस

करनाल, अभी अभी। श्री राम वाटिका वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सेक्टर 13 के पार्क नंबर नौ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्क में स्थापित 100 फुट राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश सेवा का संकल्प लिया। अतिथिगणों के रूप में पार्षद आयशा कुमार व मनोनीत पार्षद गौरव नागपाल ने शिरकत की। पुकार वक्त की संस्था के बच्चों ने डा. कीर्ति गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्र भक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान जतिंद्र सिंगला ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहीद वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान जतिंद्र सिंगला, उपप्रधान अमृतपाल सिंह, महासचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम निवास गर्ग, सचिव मुनीष भार्गव, संरक्षक डा. लाजपत राय चौधरी, डा. अनूप जैन, डा. सुरेश कुमार, वीर विक्रम कुमार, कानूनी सलाहकार राजेश शर्मा, ऑडिटर वेंटकरमन, लखविंद्र मक्कड़, नारायण दास गांधी, संजय शर्मा, पवन अग्रवाल, अमृत गर्ग, हरीश सिंगला, रमेश अरोड़ा, व अमरीक सिंह विर्क आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *