करनाल में श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज कल से सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम उत्सव का आयोजन आज यानि सोमवार से किया जाएगा। सेक्टर 12 स्थित गोल्ड मोमेंट बैंक्वेट हॉल में श्रीमद् भागवत कथा की शुरूआत शाम चार बजे से होगी। 14 सितंबर तक विश्व विख्यात कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज कथा सुनाकर ईश्वर की लीलाओं का वर्णन करेंगे, साथ ही समाज उत्थान को लेकर संदेश देंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक किया जाएगा। सातों दिन भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम देखने को मिलेंगे। संस्था पिछले 10 सालों से धार्मिक व सामाजिक कार्य करते आ रही है। पंजाब में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए करनाल से एक ट्रक राहत सामग्री का भेजा गया है। पत्रकार वार्ता में मंडल के सदस्यों ने यह जानकारी दी। इस अवसर अंकुर गुप्ता, अक्षत गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित मित्तल, अनुभव गुप्ता, आशीष गुप्ता, अतुल जैन, भाविक बंसल, गगन जिंदल, कर्ण बंसल, निखिल गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, प्रणव गुप्ता, पंकुल गुप्ता, पवन गुप्ता, रजत गर्ग, सार्थक मित्तल, शोभित गुप्ता, शुभम गुप्ता, सुमित गुप्ता, सुनील सिंगला, तरूण गुप्ता, तरूण बंसल, विपिन गुप्ता, योगेश सिंगला व रिभव बंसल मौजूद रहे।
सुबह निकलेगी कलश एवं निशान यात्रा
श्री श्याम उत्सव आयोजन के तहत आठ सितंबर को श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाजमंडी से कलश एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। सुबह नौ बजे यात्रा की शुरूआत होगी और मुख्य मार्गों से होकर कथा स्थल पर विश्राम लिया जाएगा। भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण होगा।
14 सितंबर को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन
14 सितंबर को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन शाम छह बजे से किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र विचित्र जी महाराज श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। करनाल के साथ पूरे हरियाणा और अन्य राज्यों से श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्याम बाबा को 56 भोग लगाए जाएंगे। श्याम बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र होगा। विशेष प्रकार के फूलों से श्याम बाबा का शृंगार किया जाएगा।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































